फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   containment zone

ऊना में नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बने

Sat, 16 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
containment  zone
ऊना। सदर उपमंडल में नए कोरोना पॉजिटिव केस आने पर नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के प्रेम नगर ऊना के वार्ड 1 में धर्मेंद्र कुमार के घर, वार्ड 1 में जगमोहन लाल के घर, चलोला के वार्ड 4 में निशा पवाला के घर, नंगड़ा के वार्ड 5 में कमलेश के घर और संतोषगढ़ के वार्ड 3 में विनय कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोलियां बीत के वार्ड 6 में ममता के घर से रामपाल के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल ने बताया कि उपमंडल के तहत भड़ोलियां खुर्द के वार्ड 4 में कर्ण शर्मा के घर, लोअर कोटला कलां के वार्ड 1 में कमल देव के घर, लोअर देहलां के वार्ड 7 में सविता देवी के घर, संतोषगढ़ के वार्ड 7 में कुमारी शिल्पा के घर, चड़तगढ़ के वार्ड 7 में मसत राम के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत दुलैहड़ के वार्ड 5 में राजेश कुमार के घर से चमल लाल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed