{"_id":"5fe88ceb8ebc3e3eb5330245","slug":"congress-una-news-sml355828155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, बंगाणा चौक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, बंगाणा चौक पर किया प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
ऊना के घालुवाल चौक पर जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए
- फोटो : Una
Link Copied
बंगाणा (ऊना)। भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न को कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया। रविवार को कुटलैहड़ कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए बंगाणा चौक पर जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंगाणा चौक पर पर जयराम सरकार की नाकामियों का बखान किया और जनता को जागरूक किया। विवेक विक्कू ने कहा कि भाजपा सरकार तीन साल पूरे होने के जश्न में डूबी है और प्रदेश में हजारों की संख्या में लोग सरकार की लापरवाही की वजह से कोरोना वायरस का शिकार बन चुके हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं और हर रोज मर रहे हैं, लेकिन सरकार को अपने जश्न की पड़ी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, देशराज मोदगिल, राजीव शर्मा, रोशन लाल, आरसी शर्मा, सुदेश शर्मा, दिनेश खत्री, शोभित, जोनू, दीदार, रिशु, पंकज, साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।