फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, बंगाणा चौक पर किया प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
congress
ऊना के घालुवाल चौक पर जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न को कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया। रविवार को कुटलैहड़ कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए बंगाणा चौक पर जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंगाणा चौक पर पर जयराम सरकार की नाकामियों का बखान किया और जनता को जागरूक किया। विवेक विक्कू ने कहा कि भाजपा सरकार तीन साल पूरे होने के जश्न में डूबी है और प्रदेश में हजारों की संख्या में लोग सरकार की लापरवाही की वजह से कोरोना वायरस का शिकार बन चुके हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं और हर रोज मर रहे हैं, लेकिन सरकार को अपने जश्न की पड़ी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, देशराज मोदगिल, राजीव शर्मा, रोशन लाल, आरसी शर्मा, सुदेश शर्मा, दिनेश खत्री, शोभित, जोनू, दीदार, रिशु, पंकज, साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed