फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress

काजा की महिलाओं पर एफआईआर दुर्भाग्यपूर्णः मुकेश

Tue, 07 Jul 2020 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
congress
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने काजा में कृषि मंत्री का रास्ता रोकने पर महिलाओं समेत 200 लोगों पर एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। मुकेश ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सार्वजनिक बयान दे रहे हैं कि प्रदेश की महिलाएं यह सुनिश्चित करें कि इलाके में ऐसा व्यक्ति न आए जो कोविड प्रोटोकॉल का पालन न कर रहा हो। दूसरी तरफ ऐसी सजग महिलाओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मुकेश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली सरकार का असली चेहरा सामने आ रहा है। अगर किसी मंत्री का रास्ता रोक लिया गया तो ऐसी क्या नौबत आ गई कि सरकार को मामले दर्ज करने पड़े। नेताओं को ऐसी घटनाओं को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की शह पर हो रहा है। सीएम जयराम का हर फैसला इशारा करता है कि वह पुलिस का इस्तेमाल करेंगे। जो भी उनके रास्ते में आएगा वह पुलिस का इस्तेमाल करेंगे। विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री जवाब दें कि क्या लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी मंत्री का रास्ता आम जनता नहीं रोक सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये मामले तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने चाहिएं। कांग्रेस जनजातीय जिला की महिलाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कोरोना काल में पर्यटकों को प्रवेश की इजाजत देने पर भी सवाल उठाया। मुकेश ने कहा कि जब पूरा प्रदेश और देश इस महामारी के संकट से जूझ रहा है तो ऐसे में पर्यटन गतिविधियों को लेकर इजाजत देना जोखिम के स्तर को बढ़ाने के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed