फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress protest against the deteriorating law and order

बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला

Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against the deteriorating law and order
ऊना के एमसी पार्क में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : Una
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और पिछले दिनों कुल्लू में दलित दंपती पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में ऊना में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस हमले की न्यायिक जांच के लिए जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने बताया कि जबसे भाजपा सरकार का शासन आया है, तबसे निरंतर प्रदेश में अराजकता का माहौल है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। पिछले दिनों कुल्लू में दलित दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें पूर्व प्रधान परस राम की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी अभी भी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की। राणा ने बताया कि दोनों पार्टियों की सोच में साफ देखा जा सकता है। एक तरफ भाजपा सरकार दलितों पर निरंतर अत्याचार कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार है, जिसने पंजाब में एक अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए दलित सिर्फ वोट बैंक नहीं है। कांग्रेस हमेशा से गरीब, दलित व मजदूरों की हितैषी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, प्रदेश सचिव देस राज गौतम, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस नेता दीपक लट्ठ, रत्न चंद, रामप्रसाद, संजय शर्मा, हंस राज शर्मा, दविंद्र वत्स, प्रवीन दुआ, प्रमोद कुमार, देवकीनंदन शर्मा, गोल्डी कपिल, अजेश जसवाल, सुरेखा राणा, सुनील कुमार संजू, सुखविंद्र देवी, वरुण पुरी, रविंद्र सहोड़, विवेक शर्मा, बलवान ठाकुर, सुरिंद्र कंवर, विनोद बिट्टू, उर्मिला शर्मा, राघव राणा, अमनप्रीत कौर, राजिंदर कौर, सुमित शर्मा, दौलत राम, रजनी चौधरी, प्रवीन कुमार, जगत राम, राकेश कैलाश, प्रिंस मक्कर, शान ठाकुर, राम कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed