{"_id":"611407068ebc3ef39e6784b9","slug":"congress-protest-against-illegal-mining-una-news-sml3801243147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के मुद्दे पर काले झंडे लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के मुद्दे पर काले झंडे लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हरोली में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। ब्लॉक कांग्रेस हरोली ने रामकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को रामकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू की अगुवाई में अवैध खनन के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। हरोली मुख्य बाजार से लेकर मिनी सचिवालय तक जमकर प्रदर्शन किया गया। हाथों में काले झंडे लिए जमकर नारेबाजी की गई और प्रदर्शन जताया गया। विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर एनजीटी ने आदेश पारित किया है।
उन्होंने माना है कि जिला प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग, पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नाक के तले अवैध खनन हुआ है। इससे स्वां का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन बिना राजनीतिक संरक्षण के होना असंभव है। मौजूदा भाजपा सरकार अवैध खनन को रोकने में पूरी तरह असफल रही है। इसके चलते सरकारी राजस्व का भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार पर ऐसे कार्यों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।