फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress leaders are refusing to contest elections due to fear of defeat: Satti

हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने से कर रहे मना : सत्ती

Wed, 10 Apr 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders are refusing to contest elections due to fear of defeat: Satti
विधायक ने बनगढ़, जखेड़ा में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए बनगढ़, जखेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। सतपाल सत्ती ने कहा कि अपनी हार सामने देख कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से मना कर रहे हैं।
सत्ती ने कहा कि बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कांग्रेस अब जबर्दस्ती अन्य नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल में विकास कार्यों पर विराम लगा रहा। सरकार ने डेढ साल का कार्यकाल मात्र लोगों को गुमराह करने में ही निकाल दिया। सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतारने के लिए सशक्त नेता तक नहीं है। कांग्रेस नेता किस आधार पर जनता के दरबार में जाकर वोट मांगेगे। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले डेढ़ साल में जनता त्रस्त है। जनता अब इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में खूब हो रहा अवैध खनन

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता विकास नहीं, बल्कि अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। स्वां नदी को जेसीबी व पोकलेन से छलनी किया जा रहा है। स्वां में 6 से 10 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। रात के अंधेरे में खनन माफिया सक्रिय हो जाता है, लेकिन प्रशासन दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed