फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress angry over the shooting in Bhadsali

भदसाली में हुए गोलीकांड पर भड़की कांग्रेस

Mon, 07 Sep 2020 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress angry over the shooting in Bhadsali
ऊना अस्पताल से टांडा पोस्टर्माटम के लिए शव ले जाने का विरोध करते हुए ग्रामीण । - फोटो : Una
ऊना। विस क्षेत्र हरोली के तहत भदसाली गांव में जमीन के विवाद को लेकर गोली मारकर चौकीदार की हत्या करने के मामले को जिला कांग्रेस ने राजनैतिक से प्रेरित मामला करार दिया है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रविवार को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा का कहना है कि भाजपा सरकार में हरोली में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुंडों में न तो पुलिस का डर है और न ही जिला प्रशासन का। ऐसें हरोली विधानसभा क्षेत्र में लोगों के सीने में सीधे तौर पर गोलियां उतारी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोग गरीब लोगों को डरा-धमका रहे हैं, आम जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है। राणा रणजीत सिंह का कहना है कि अब चौकीदार अश्वनी कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना से टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। जबकि उसका पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की स्थिति ठीक नहीं है और ऐसे में शव को टांडा भेजना उचित नही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र हरोली में अराजकता का माहौल है। क्षेत्र में जहां नशा व खनन माफिया हावी है, वहीं गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है। पुलिस, प्रशासन या सरकार का कोई खौफ नही है। सरेआम रायफल से गोलियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भदसाली में हुए चौकीदार का मर्डर पहले से ही सुनियोजित था। क्योंकि आरोपी व उसके परिजन पहले से ही अपनी बंदूक साथ लेकर आए हुए थे, जिसे उन्होंने खेत में ही छिपा रखा था। रणजीत राणा ने कहा कि पुलिस को गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक के साथ-साथ उनके साथियों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो सके। इस मौके पर विनोद बिट्टू, प्रशांत राय, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed