{"_id":"68bc3d6fcaa98ce5df0bb6f0","slug":"congress-angry-over-statement-of-giving-three-times-more-to-himachal-from-center-una-news-c-93-1-una1002-164594-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: केंद्र से हिमाचल को तीन गुना ज्यादा देने के बयान पर कांग्रेस तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: केंद्र से हिमाचल को तीन गुना ज्यादा देने के बयान पर कांग्रेस तल्ख
विज्ञापन
सतपाल रायजादा बोले, दस्तावेज करें सार्वजनिक, अन्यथा जनता से मांगे माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विधानसभा क्षेत्र ऊना के पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी रह चुके सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि सांसद अनुराग ठाकुर यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र से हिमाचल को तीन गुना अधिक धनराशि मिली है। ऊना दौरे के दौरान उन्होंने यह बात मीडिया में कही। रायजादा ने चुनौती दी कि यदि इसमें रत्तीभर भी सच्चाई है तो अनुराग ठाकुर प्रमाणिक दस्तावेज सार्वजनिक करें, अन्यथा पूरे हिमाचल से माफी मांगें। रायजादा ने आरोप लगाया कि झूठ बोलना केवल अनुराग ठाकुर की ही नहीं, बल्कि पूरी भाजपा और केंद्र सरकार की आदत बन चुकी है। झूठ के सहारे राजनीति करना भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बीते दो वर्षों में दो बार भारी प्राकृतिक आपदाएं आईं, लेकिन न तो पिछली बार और न ही इस बार केंद्र सरकार से कोई विशेष मदद मिली। इसके बावजूद अनुराग ठाकुर झूठे दावे करके दिल्ली में वाहवाही लूटने में लगे रहते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि अनुराग ठाकुर बताएं कि आपदा के समय उन्होंने केंद्र से कितनी बार राहत राशि मांगी, कितनी बार उनकी मांग पर धनराशि स्वीकृत हुई और वास्तव में कितनी राशि मिली। यह दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि हिमाचल की जनता के सामने भाजपा और केंद्र सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो सके। रायजादा ने आरोप लगाया कि दोनों ही बार आपदा के दौरान अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के सभी सांसद हिमाचल से नदारद रहे, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पूरी तरह प्रभावित जनता के बीच मौजूद रही।