{"_id":"62b34d634f5b4f084055478d","slug":"cm-jairam-thakur-scared-of-congress-agnihotri-una-news-sml4129612131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस से खौफजदा: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस से खौफजदा: मुकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस से खौफजदा हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल के दूसरे कोने किन्नौर में भी कांग्रेस को कोसने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान लिया हैं कि उनकी विदाई तय है। जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार हालात बदलेंगे और सरकार बदलेंगे।
ऊना में जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3,000 रुपये देगी। जबकि, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। हिम केयर कार्ड निशुल्क बनाएंगे और लोगों को बेहतर सुविधा देंगे।
कहा कि उचित मूल्य की राशन की दुकानों पर सरकार घटिया राशन सप्लाई कर रही है। इनकम टैक्स देने वालों को आज भी महंगा राशन मिल रहा है। इन्हें मजबूत करेंगे और सभी को सस्ता राशन दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
घोषणा पत्र में शामिल करके इसे सत्ता में आते ही बहाल करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हताशा में हैं। इसी हताशा में उन्हें गालियां निकालना उनका रिवाज बन गया है। मुख्यमंत्री का भाषा पर संयम नहीं है। कहा कि उन्होंने हमेशा हिमाचली संस्कृति को ध्यान में रखते हुए ही बोला है।
राजनीति में विरोध है, लेकिन हद में रहकर ही सब किया है। कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं पर मामले दर्ज हो रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार को लेकर पुख्ता प्रबंध कांग्रेस पार्टी करेगी और युवाओं को न्याय देगी।