{"_id":"60ed95718ebc3e02711e940d","slug":"cleanliness-in-una-hospital-is-poor-dc-reprimanded-una-news-sml376717753","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएच ऊना में लचर सफाई व्यवस्था पर डीसी ने लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएच ऊना में लचर सफाई व्यवस्था पर डीसी ने लगाई क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। डीसी ने क्षेत्रीय अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जाएं।
इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनकर तैयार करने का लक्ष्य है। क्षेत्रीय अस्पताल में सभी सिविल कार्यों के एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी जल्द तैयार करे, इसके तहत टाइल्स लगाई जाएंगी। निकासी गेट को ठीक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भवन में होने वाले मरम्मत कार्यों को भी इसमें शामिल किया जाए। डीसी ने आपातकालीन वार्ड के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी देखा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में छह अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे। यहां पर बेड की संख्या 8 से बढ़ाकर 14 की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, आरकेएस सदस्य जितेंद्र कंवर और नीरज जैतिक उपस्थित रहे।
बच्चों का वार्ड जल्द तैयार करें
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर क्षेत्रीय अस्पताल में बनाए जा रहे बच्चों के वार्ड का कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इसकी भी समय रहते तैयारी करे।
विज्ञापन
ड्रेसिंग कक्ष में नहीं मिले कर्मचारी
औचक निरीक्षण के दौरान ड्रेसिंग कक्ष में कोई भी कर्मचारी न मिलने पर डीसी ने नाराजगी जताई। डीसी ने एमएस को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि जिसकी ड्यूटी जहां है, वह वहां होना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।