फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clean city, prosperous city campaign launched

Una News: स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान का आगाज

Tue, 11 Feb 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Clean city, prosperous city campaign launched
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई। शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरा निपटान की उचित प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान 10 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह के सदस्य प्रत्येक घर का द्वार दो बार खटखटाएंगे और नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह और नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता की उपस्थिति में हुई। अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने इस मौके पर कहा यह अभियान दौलतपुर चौक के नगरवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, पार्षदगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed