फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Civil solidarity march will be taken out on Disaster Awareness Day

Una News: आपदा जागरूकता दिवस पर निकाला जाएगा नागरिक एकजुटता मार्च

Fri, 21 Mar 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Civil solidarity march will be taken out on Disaster Awareness Day
कांगड़ा में वर्ष 1905 में आए भूकंप के दृष्टिगत 4 अप्रैल को होगी आपदा बचाव ड्रिल
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड ऊना से पुराना होशियारपुर रोड चौक तक निकाला जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांगड़ा में वर्ष 1905 में आए भूकंप के दृष्टिगत 4 अप्रैल को आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता मार्च निकाला जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह मार्च न्यू बस स्टैंड ऊना से पुराना होशियारपुर रोड चौक तक निकाला जाएगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों में आपदा से बचाव के लिए ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अप्रैल के दौरान पंचायत स्तर पर ग्राम सभा की बैठकों के माध्यम से लोगों को भूकंप रोधी निर्माण प्रथाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही 5 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे डीआरडीए सभागार में सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।


उन्होंने बताया कि आपदा जागरूकता दिवस राज्यव्यापी अभियान के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत राज्य, जिला और समुदाय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भूकंप आपदा पूर्वाभ्यास, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को आपदा प्रबंधन की तैयारियों के प्रति जागरूक करना और स्थानीय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed