फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City council workers took out a fury rally, burnt the minister's effigy

नगर कौंसिल कर्मियों ने रोष रैली निकाल फूंका मंत्री का पुतला

Fri, 11 Jun 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
City council workers took out a fury rally, burnt the minister's effigy
नंगल। नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने अनदेखी पर नंगल में शुक्रवार को लोकल बॉडी मंत्री का पुतला फूंका। हड़ताली कर्मचारी कंधों पर पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्महिंदा का पुतला उठाकर लाए और उसे आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंजाब सहित नंगल में भी चल रही नगर कौंसिल के कर्मचारियों की हड़ताल को शुक्रवार को एक महीना हो गया, लेकिन इस हड़ताल के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह सहित कई मंत्री खुलकर नगर कौंसिल के सफाई सेवकों सहित अन्य स्टाफ की मांगों को पूरा कर हड़ताल खत्म करवाने के लिए पंजाब सरकार के समक्ष मांग भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन

इस हड़ताल के कारण शहर में चारों और गंदगी का आलम बना है। गुस्साए कर्मचारियों ने बीबीएमबी मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि अगर बीबीएमबी मैनेजमेंट ने कूड़े को आग लगवाई या सफाई अभियान चलाया तो बीबीएमबी अधिकारियों की कोठियों के समक्ष कूड़ा फेंका जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता कौशल कुमार, आशीष कालिया, जतिंद्र सिंह, मीना कौशल, राजेश कुमार, सुनील कुमार, बाल्मीकि धर्म समाज नंगल इकाई के अध्यक्ष संजय बावा और संतोषगढ़ के पूर्व पार्षद रविकांत बस्सी ने कहा कि अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन मेें कूड़े की ट्राली भी साथ लेकर जा रहे हैं। ताकि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया तो कूड़े के ढेर उनके घरों के आगे लगा देंगे। कहा कि अगर उनकी मांगे जल्द न मानी तो 15 जून को डेढ़ लाख लोग पटियाला की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed