फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City Council officials will assess the public toilets built in the city

Una News: शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों का आंकलन करेंगे नगर परिषद के अधिकारी

Tue, 15 Oct 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
City Council officials will assess the public toilets built in the city
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का आकलन किया जाएगा। इसे लेकर नगर परिषद अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस आकलन के दौरान सफाई की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था की जांच की जाएगी, ताकि शौचालयों का प्रयोग करते समय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की तरफ से यह आकलन नवंबर में शुरू किया जाएगा। शहर के सार्वजनिक शौचालय में बेहतरीन साफ-सफाई व्यवस्था करने के लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि नगर परिषद के तहत शहर में सात सार्वजनिक शौचालय हैं, जिसकी देखरेख का जिम्मा नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को सौंपा हुआ है। इस दौरान कई बार लोगों की तरफ से शौचालय में सफाई व्यवस्था सही प्रकार से न होने को लेकर शिकायतें आती हैं। इन शिकायतों को लेकर नगर परिषद ने अब इन शौचायलयों का आकलन करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि आकलन के दौरान अगर किसी शौचालय में कोई कमी पाई जाती है तो उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
सार्वजनिक शौचालय का नवंबर में आकलन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को शौचालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर कहीं कोई कोताही पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed