फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CITU stages demonstration against price hike

महंगाई के खिलाफ सीटू का हल्ला बोल

Mon, 09 Nov 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 09 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
CITU stages demonstration against price hike

ऊना। जिला मुख्यालय पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी ऊना से संबंधित यूनियनों के कामगारों ने महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे के बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया।

विज्ञापन


इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना गुबार निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओम दत्ता और जिला सचिव गुरनाम सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने डेढ़ साल में सिर्फ भाषण देने के सिवाय कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा आरएसएस ने समाज को तोड़ने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के प्रलोभन देकर देश की जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई ने गरीबों तथा मजदूर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। दाल, तेल, खाद्य वस्तुएं, चीनी, डीजल, पेट्रोल, दवाई, पढ़ाई सब कुछ महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बन कर रह गई है। सीटू नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम न लगाया गया तो सीटू अन्य ट्रेड यूनियनों तथा जनवादी संगठनों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्कर्स को शीघ्र सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन कम से कम 15 हजार प्रतिमाह किया जाए। न्यूनतम वेतन महंगाई सूचकांक के आधार पर तय कर मजदूर वर्ग को राहत दी जाए।


ये रहे मौजूद
जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, किसान सभा के सचिव विजय शर्मा, मिड डे मील वर्कर्स की अध्यक्ष बलविंद्र कौर, सचिव सुनीता, राजेश राणा, विजय कुमार, नवल, दीपक, विक्रय, रविंद्र कुमार, नवनीत, सतपाल, जंग बहादुर, नरेश कुमार, चन्नण सिंह, मुबारक अली, संदीप सैणी, अवतार सिंह, अजय, अशोक, ओम पाल, दीपक, तिलक राज, सेठी कुमार, राकेश कुमार, प्यारा सिंह, दलजीत, कुशल कुमार, सुखपाल सिंह, दुनीचंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed