फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni's mother will be seen after telling travel history

यात्रा इतिहास बताने के बाद चिंतपूर्णी मां के होंगे दर्शन

Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni's mother will be seen after telling travel history
चिंतपूर्णी सदन भवन के आगे पानी की टंकी फिट करवाते हुए मंदिर कर्मचारी। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर को खोलने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन सुरक्षित तरीके से करवाने को लेकर मंदिर प्रशासन ने लगभग सारी व्यवस्था कर ली है। मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले मंदिर ट्रस्ट की नई इमारत चिंतपूर्णी सदन में पहुंचना होगा। जहां इन्हें पहले यात्रा इतिहास बताने होंगे। इसके बाद ही लोगों को दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। वहीं, सदन से ही प्रशासन की तरफ से सारी व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के भक्तों का पंजीकरण होने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जाएगा। चिंतपूर्णी सदन की इमारत के बाहर एंट्री गेट पर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पानी की टंकी भी लगवा दी गई है, ताकि जो भी श्रद्धालु यहां आए, वह अपने हाथ पैर धो सके। चिंतपूर्णी सदन में प्रवेश करते ही थर्मल स्कैनिंग होगी। इसके बाद परमिट बनाकर मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जाएगा। जहां मंदिर में सोशल डिस्टेंस के साथ श्रद्धालुओं को एक मिनट से ज्यादा मत्था टेकने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ये भी साफ कर दिया है कि जो श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों को आएगा, वह रात को किसी भी सराय और होटल में नहीं रूक सकेगा। सिर्फ उसी श्रद्धालु को रात को ठहरने की इजाजत होगी, जिसने दो दिन की बुकिंग करवा रखी है। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने मंदिर में लगी सभी घंटियों को ऊंचाई पर टांग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप बनाकर श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। हर दो से तीन घंटे बाद चिंतपूर्णी सदन, मंदिर भवन और बाजार को सैनिटाइज किया जाएगा। श्रद्धालु अपने जूते, चप्पल या तो गाड़ियों में छोड़कर आएंगे या पुराने बस स्टैंड पर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से लगे जूता स्टैंड में अपने जूते रख सकेंगे। मंदिर खुलने से पहले डीसी ऊना खुद चिंतपूर्णी आकर सारी व्यवस्थाओं का एक बार निरीक्षण करेंगे।

उधर, एडीसी ऊना अमित कुमार ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर खुलने से पहले अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से शाम एक समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed