{"_id":"686c1d241fa5f72f470646cf","slug":"childrens-small-savings-became-a-big-support-11000-rupees-were-given-to-the-relief-fund-una-news-c-93-1-una1002-158493-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ा सहारा, राहत कोष में दिए 11000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ा सहारा, राहत कोष में दिए 11000 रुपये
Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। मंडी जिला में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय के छात्रों ने अपने जेब खर्च और छोटी-छोटी बचत से कुल 11000 की राशि एकत्र की, जिसे प्रदेश सरकार के आपदा राहत कोष में दान किया गया।
इस सहयोग के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में एक अपील जारी की गई, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों से स्वैच्छिक योगदान का आग्रह किया गया था। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया था कि योगदान की राशि भले ही छोटी हो, किंतु उसमें समर्पण और संवेदनशीलता की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। सहयोग राशि सोमवार को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को सौंपी। विधायक विवेक शर्मा ने छात्रों की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की यह सोच बताती है कि आज की पीढ़ी न केवल शिक्षित हो रही, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही है। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए आशा जताई कि यह भावी पीढ़ी समाज निर्माण में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।