फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   child drowned, death

गड्ढे में नहाते समय मासूम की मौत

Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/'टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/'टाहलीवाल Updated Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में वीरवार को एक दस वर्षीय बच्चे की खड्ड किनारे किए गए गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नहा रहे थे कि मासूम भी उनको देखकर बारिश से भरे पानी के गहरे गड्ढे में नहाने उतर गया। इस दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानो पुत्र पोली निवासी बिहार बाथड़ी खड्ड किनारे क्रशर वालों की ओर से किए गए गहरे गड्ढे में नहाते समय डूब गया। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा दूसरे बच्चों को नहाता देख खुद भी पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतर गया।
विज्ञापन


बच्चों की चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता एक स्थानीय निजी उद्योग में काम करते हैं। उधर, टाहलीवाल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के शव को निकाल लिया गया है। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed