{"_id":"e9b72fb46fa04dd1d25d522665a96506","slug":"child-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आया तीन वर्षीय बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आया तीन वर्षीय बालक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोअर भंजाल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र रमेश पाल निवासी यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी रमेश पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह लोअर भंजाल स्थित एक ईंट भट्ठा में काम करता है। देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से कच्ची ईंटें उतार रहे थे, वहीं पास में बेटा-बेटी खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तारी व लापरवाही से एकदम पीछे कर दिया। उसका बेटा ट्रैक्टर के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन