{"_id":"57c7121e4f1c1bde042cb7c7","slug":"child-dead-on-snake-biting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी नगर में सर्पदंश से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी नगर में सर्पदंश से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा की थानाकलां पंचायत के गांव हरी नगर में जहरीले सांप के डसने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं। जानकारी के मुताबिक निखिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हरी नगर अपने घर के कमरे में परिजनों के साथ सोया हुआ था।
विज्ञापन
सुबह चार बजे बालक ने परिजनों को सांप के डसने के बारे में बताया। बालक के परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया लेकिन एक घंटे के बाद बालक ने दम तोड़ दिया। निखिल परिवार का एकमात्र चिराग था। जिप सदस्य उर्मिला ठाकुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र में आए दिन सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन