{"_id":"6919dedc5f88d1fc5d0bf465","slug":"chaman-lal-bhatia-was-unanimously-elected-as-the-president-una-news-c-93-1-ssml1047-172234-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सर्वसम्मति से चमन लाल भाटिया को चुना अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सर्वसम्मति से चमन लाल भाटिया को चुना अध्यक्ष
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश डॉ. भीमराव आंबेडकर मिशन अनुसूचित जाति कल्याण समिति, जिला ऊना के चुनाव गुरु रविदास गुरुद्वारा अंब में मिशन के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम दड़ोच की अध्यक्षता में हुए। बैठक का शुभारंभ प्रदेश महासचिव भागीराम कतनौरिया ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी सज्जनों का स्वागत किया। महासचिव ने भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहिब ने सभी पवित्र ग्रंथों से भी अधिक पवित्र ग्रंथ देश का संविधान लिखकर राष्ट्र को सौंपा। उन्होंने पूरे भारतीय समाज में देशभक्ति और समानता की भावना को जागृत किया। दूसरे सत्र में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान चमन लाल भाटिया (सेवानिवृत्त डीएसपी), महासचिव बलराम महे, उपाध्यक्ष चमन लाल बांगड़, अंजू रत्न, कश्मीरी लाल, मुख्य सलाहकार जगदेव डडोच, सचिव सुखदेव भाटिया, जिला संगठन मंत्री केसी सांडल को चुना गया। बैठक में एडवोकेट सारथी, केवल कृष्ण, प्रकाश चंद भाटिया, अजीत संधू, त्रिलोक संधू सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अंत में मिशन प्रदेशाध्यक्ष ने मिशन की उपलब्धियों की जानकारी दी और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी सदस्यों ने एक स्वर में दलित समाज पर हो रहे अत्याचारों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।