फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   challan

पुलिस ने काटा डबल डेकर ट्रक का चालान

Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
challan
अंब(ऊना)। डबल डेकर बनाकर मैड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से लदे ट्रक का अंब पुलिस ने दस हजार रुपए का चालान कर दिया। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले से वापस लौट रहे ट्रक की ठठल में दुर्घटना और उसमें दो लोगों की मौत के बाद पुलिस मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को ढोने वालों से सख्ती से पेश आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंब से होकर गुजर रहे श्रद्धालुओं से लदे ट्रक को अंब ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। उसमें से श्रद्धालुओं को उतारकर ट्रक का पुलिस ने दस हजार रुपए का चालान कर दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल मैड़ी में होली मेले के अलावा बैसाखी और रक्षा बंधन पर भी भारी मेला लगता है। इसके साथ ही हर महीने पूर्णिमा और अमावस्या पर भी मैड़ी में भारी मेला लगता है। इस दौरान पंजाब की ओर से आनेवाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में लोग मालवाहक वाहनों पर लादकर लाए जाते हैं। पंजाब में मेलों की तर्ज पर ही हिमाचल में भी वे ट्रकों, टेंपुओं और ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर लाए जाते हैं। परंतु पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर उतराई पर ऐसे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। सोमवार को हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत और पचास से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद पुलिस अब ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त रुख अपना रही है। मामले की पुष्टि एएसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed