फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central policies responsible for rising inflation and unemployment: Sharma

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार : शर्मा

Thu, 01 May 2025 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Central policies responsible for rising inflation and unemployment: Sharma
बसाल गांव में सीटू ने मनाया मजदूर दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल गांव में वीरवार को सीटू की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया। सीटू के जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने सीटू का झंडा फहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। सीटू के महासचिव गुरनाम सिंह और किसान सभा के जिला अध्यक्ष केके राणा ने भी समारोह को संबोधित किया। गुरनाम सिंह, सुरेंद्र कुमार और केके राणा ने मजदूर दिवस के महत्व और राष्ट्रीय आंदोलन में उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। गुरनाम सिंह ने केंद्र सरकार की मजदूर, किसान विरोधी और तीन लेबर कोड के बारे में वर्करों को बताया। उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी के लिए केंद्र की सरकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि आजादी के बाद बने मजदूरों के हित में चार श्रम कानून को बदलकर लेबर कोड बना दिए गए। लेबर कोड में मजदूरों को अपनी आवाज उठाने से प्रतिबंधित करने का प्रावधान है। मजदूरों से आठ से 12 घंटे तक काम करने का प्रावधान है। वक्ताओं ने मजदूरों से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि हमारी मांग है कि मजदूर योजना कर्मी विरोधी कर लेबर कोड खत्म किए जाएं। सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 रुपये प्रति माह लागू किया जाए। आंगनबाड़ी, आशा और मिड-डे मील कर्मियों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए। निर्माण मजदूर में पंजीकरण शब्द सरल किया जाए। बढ़ती महंगाई दर पर रोक लगाई जाए। खाद्य वस्तु रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम की जाएं। बिजली का निजीकरण बंद किया जाए। स्मार्ट मीटर योजना वापस की जाए। इस अवसर पर कुशल कुमार, सतीश चौधरी, चरण सिंह और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed