फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Caught illegally cutting Khair in Dharuhi area

Una News: धरूही क्षेत्र में खैर का अवैध कटान करते दबोचा

Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Caught illegally cutting Khair in Dharuhi area
अंब(ऊना)। धरूही क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिजर्व वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली फरवरी की रात को वन रक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उनके साथ सुनील कुमार, अमन कुमार, वीरेंद्र कुमार और राहुल मौजूद थे। देर रात करीब 1:07 बजे टीम ने किसी को जंगल में खैर के पुराने पेड़ों को काटते हुए देखा। वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचते देख आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। जो परागपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने खैर के पेड़ों को काटकर उनके टुकड़ों को एक स्थानीय ढाबे पर छिपाया था। जिसे उसने किराये पर ले रखा था। वन विभाग की टीम ने जब ढाबे पर छापा मारा तो वहां से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसके साथ ही मौके से पेड़ों को काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रिक आरा भी बरामद किया गया है। विभाग के अनुसार खैर के कुल नौ मोच्छे बरामद किए गए हैं। जिनका कुल आयतन 0.1988 घन मीटर आंका गया है। आरओ अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि आरोपी का चोरी करने का तरीका पिछले कुछ समय में हुई अन्य चोरियों से मेल खाता है। जिसके आधार पर उसे पुरानी एफआईआर संख्या 158/29 के साथ भी जोड़ा जा रहा है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत एफआईआर करने के लिए पुलिस को शिकायत पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed