फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cases of viral and vomiting diarrhea increased in the district

जिले में बढ़े वायरल व उल्टी दस्त के मामले

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cases of viral and vomiting diarrhea increased in the district
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ओपीडी के बाहर जांच करवाने के लिए इंतजार मरीज। इन दिनों अस्पताल में वाय? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में तेजी से बदल रहे मौसम के चलते अस्पतालों में वायरल और उल्टी-दस्त के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में क्षेत्रीय अस्पताल में ही रोजाना 40 से 60 मरीज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत को लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिले में वायरल फीवर और उल्टी दस्त के मामले पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बदन दर्द, सिर दर्द शरीर में अकड़न और उल्टी दस्त की शिकायत के साथ मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इस तरह के मामलों की बढ़ोतरी का कारण मौसम में हो रहे बदलाव और सही खानपान न होना वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले भर में दिन में गर्मी और रात के समय हल्की ठंड के कारण अधिकतर लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इन मामलों में बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों में भी बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे अभिभावक ज्ञाना राम और राजेश कुमार ने बताया कि बदले मौसम के बीच उनका बेटा अचानक बीमार पड़ गया है। उनके बेटे को पिछले दो दिनों से बुखार और दस्त की शिकायत है। ऐसे में अस्पताल जांच के लिए आए हैं। डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई लेंगे।
ये हैं वायरल फीवर के लक्षण
वायरल फीवर वाले मरीज के गले और बदन में दर्द, बुखार, सिर दर्द, उल्टियां होना के लक्षण होते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी होना, बच्चों में भी बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत रहती है। ऐसे में समय रहते नजदीक के अस्पताल में जांच करवाएं।

ऐसे करें बचाव
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल और निर्जलीकरण (डी-हाईड्रेशन) के मामले बढ़ जाते हैं। अस्पताल में औसतन 50 से 60 मरीज वायरल की शिकायत को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें। साफ पानी का सेवन करें, नींबू पानी का प्रयोग करें और तले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। अगर किसी को चक्कर आ जाए तो उस व्यक्ति के पास अधिक भीड़ जमा न करें। मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed