फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case to contractor

ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज

Wed, 03 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ अंब (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ अंब (ऊना)। Updated Wed, 03 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

गगरेट-मुबारिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर अचानक पुराने डंगे का मलबा गिरने से एक मजदूर की हुई मौत के मामले में अंब पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे मजदूर सीस राम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को गगरेट-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर डंगे की नींव की खुदाई करते समय अचानक पुराने डंगे का मलबा गिर जाने से इसमें दो मजदूर दब गए थे। इस घटना में एक मजदूर जगरूप की मौत हो गई थी जबकि दूसरा मजदूर सीस राम पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव बड़ेइयां तहसील शाहबाद जिला हरदोई बाल-बाल बच गया था। उसे तत्काल जेसीबी से बचाव कार्य चलाकर मलबे से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन


सीस राम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि मंगलवार को सड़क के नीचे करीब छह फुट वह अपने साथी मजदूरों के साथ नींव की खुदाई कर रहा था कि अचानक पुराना डंगा गिर गया। सीस कुमार का आरोप है कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ है क्योंकि उसने जानबूझ कर जर्जर डंगे के समीप उन्हें काम पर लगाया। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद ठेकेदार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं क्योंकि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सीस राम की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed