फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case registered against a lady for stealing cheque worth rupees 1.12 crore in Una

चेक चुराकर 1.12 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास, धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a lady for stealing cheque worth rupees 1.12 crore in Una
Case registered against a lady for stealing cheque worth rupees 1.12 crore in Una
ऊना। हरोली क्षेत्र में एक महिला उद्यमी पर चेक चुराकर 1.12 करोड़ रुपये निकालने के प्रयास कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने महिला पर गुम हुए दो हस्ताक्षरयुक्त चेक चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम पाल निवासी पंडोगा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि फरवरी 2021 में उसे दो हस्ताक्षरयुक्त खाली चेक गुम होने के बारे में पता चला। इस पर उन्होंने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी और दोनों चेक पर रोक लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सितंबर 2021 में 1.12 करोड़ रुपये का चेक बिना भुगतान वापस होने पर खाते से रुपये कटने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने बैंक प्रबंधन से चेक संबंधी जानकारी देने का आग्रह किया। बाद में उन्हें पता चला कि एक महिला उद्यमी ने चेक पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका महिला के साथ कोई लेन-देन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों चेक उक्त महिला ने चुराए हैं। एक चेक बैंक में पेश किया गया है। जबकि दूसरा चेक भी इसी महिला के पास है। इसका भी दुरुपयोग किया जा सकता है। इस संबंध में एएसपी प्रवीण शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed