{"_id":"5e97368b8ebc3e75e0097eb8","slug":"case-loudge-on-women-una-news-sml330484011","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से हॉट स्पॉट पंचायत नकड़ोह में पहुंच गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से हॉट स्पॉट पंचायत नकड़ोह में पहुंच गई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र की हॉट स्पॉट पंचायत नकड़ोह में कर्फ्यू के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में एक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ पिछले कई दिनों से अपने मायके गांव दतारपुर जिला होशियारपुर पंजाब में गई हुई थी। महिला कर्फ्यू का उल्लंघन करके अपने बेटे के साथ ससुराल रामनगर नकड़ोह पहुंच गई।
हालांकि, पुलिस ने पंचायत प्रधान की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उपमंडल अंब के तहत हॉट स्पॉट पंचायत रामनगर नकड़ोह में पुलिस के पहरे में उक्त महिला पंजाब से कैसे ससुराल पहुंच गई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नकड़ोह की प्रधान कुंतल देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि गांव की एक महिला 21 मार्च को अपने मायके होशियारपुर गई थी और 14 अप्रैल को वापस नकड़ोह पहुंची है। नकड़ोह ही वह पंचायत है, जहां कमाली बस्ती मस्जिद से संबंधित तब्लीगी जमात के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से ही क्षेत्र को कोविड-19 कोरोना वायरस के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए हॉट-स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। उधर, अंब के डीएसपी मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने महिला के विरुद्ध 188, 269, 270, 271 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।