फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case filed against five for mass feast in marriage

शादी में सामूहिक भोज पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 08 May 2021 06:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five for mass feast in marriage
संतोषगढ़ (ऊना)। शादी समारोह में सामूहिक भोज का आयोजन सनोली गांव के पांच लोगों को महंगा पड़ा है। बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजन करने परखिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज कर लिए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ की सीमा से सटे सनोली गांव में तीन पुरुषों और दो महिलाओं की ओर से शादी के उपलक्ष्य में रखे भोज आयोजन की प्रशासनिक स्तर पर अनुमति न लेने पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार उपतहसील मैहतपुर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उनके नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते के सदस्यों ने 23, 24 और 25 अप्रैल को सनोली गांव में ही पांच ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। जो बिना प्रशासनिक अनुमति के अपने बेटों की शादी के उपलक्ष्य में भोज का आयोजन कर रहे थे। जिन में सनोली से प्रेमपाल सिंह, दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह एवं दो महिलाएं भी शामिल हैं। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों की अवहेलना व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 118 के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed