{"_id":"6117f5ee8ebc3edfb473ccad","slug":"cargo-vehicles-are-becoming-the-ride-of-death-people-are-not-taking-lessons-una-news-sml3804497157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीख पुकार से गूंज उठा घटनास्थल, मदद को आगे आए स्थानीय लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीख पुकार से गूंज उठा घटनास्थल, मदद को आगे आए स्थानीय लोग
विज्ञापन
कुठेड़ा जस्वालां में पेड़ से टकराया टैंपो। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए।
- फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। कुठेहड़ा जसवालां शनिवार दोपहर को चीख-पुकार से गूंज उठा। आठवां से बढ़ेड़ा राजपूतां शोक जताने जा रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए। स्वास्थ्य महकमे ने भी आसपास की सभी एंबुलेंस को बुुलाकर घायलों को गगरेट अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की संख्या ज्यादा होने से उनको अस्पताल पहुंचाना चुनौती था। ऐसे में स्थानीय लोग फरिश्ते की तरह सामने आए। स्वास्थ्य विभाग और लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि घटना में सभी सुरक्षित हैं। घायलों की संख्या 23 होने के कारण तुरंत गगरेट, अंब, दौलतपुर, चिंतपूर्णी, हरोली की एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई। गगरेट अस्पताल में पहले से ही तैयार बैठी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने घायलों के अस्पताल पहुंचते ही मोर्चा संभाल लिया।
मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोना मौत की सवारी जैसा है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है, परंतु हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अलग-अलग गाड़ियों और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ लोगों को ज्यादा चोटें लगी हैं। एक महिला की स्थिति गंभीर है। ज्यादा घायल मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है।
-डॉ. संजीव वर्मा, बीएमओ गगरेट