{"_id":"6888ba57bbf3c27cbf031667","slug":"car-stolen-in-front-of-the-owner-in-baba-badbhaag-singh-maidi-una-news-c-93-1-ssml1048-160725-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में मालिक के सामने ही कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में मालिक के सामने ही कार चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़ निवासी परिवार धार्मिक स्थल पर आया था माथा टेकने
संवाद न्यूज एजेंसी
मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 10 जुलाई को कार चोरी का मामला अब 28 जुलाई को दर्ज हुआ है। चंडीगढ़ निवासी कुलविंदर सिंह अपनी मारुति 800 कार में परिवार सहित माथा टेकने आए थे। सुबह करीब 6:45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सामने ही कार स्टार्ट कर मुख्य सड़क की ओर भगा ली। शुरुआत में कुलविंदर को लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन कार न लौटने पर उन्हें चोरी का अहसास हुआ। उन्होंने कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया, लेकिन चोर भाग गया। कार में दो मोबाइल फोन भी थे, जिन्हें ट्रैक कर चोर तक पहुंचने की मांग की गई है। डीएसपी अंब वसुदा सूद ने बताया कि शिकायत चोरी वाले दिन ही मिली थी और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।