फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car stolen from Hill View Colony Jhalera, case registered against neighbor's son

Una News: हिल व्यू काॅलोनी झलेड़ा से कार चोरी, पड़ोसी के बेटे पर केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from Hill View Colony Jhalera, case registered against neighbor's son
ऊना। हिल व्यू कॉलोनी झलेड़ा में एक कार के चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी जांच के बाद शिकायतकर्ता ने कार चोरी करने के आरोप अपने ही पड़ोसी के बेटे पर लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मूल रूप से गांव व डाकघर कुरियाला एवं हाल निवासी हिल व्यू कॉलोनी झलेड़ा के बलवंत कौशल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि हिल व्यू कॉलोनी झलेड़ा में पिछले चार साल से किराये पर रह रहे हैं। कुछ दिन पहले अपनी गाडी को लेकर जालंधर चचेरे भाई रणजीत कौशल से मिलने गया। यहां उसकी गाड़ी खराब हो गई। इस पर भतीजे वरुण कौशल की कार लेकर झलेड़ा आया, यहां आने पर बलवंत ने नई गाडी खरीदी तथा भतीजे की कार यहां झलेड़ा मकान के बाहर खड़ी कर दी।
विज्ञापन

11 अगस्त को पत्नी को दवाई लेने जालंधर गए तो 14 अगस्त को वापस आने पर भतीजे की कार गायब पाई। घर में देखा तो ऊपर की मंजिल का जाली वाला मुख्य दरवाजा लॉक नहीं है तथा की-स्टेंड से सिर्फ कार की चाबी गायब है। बाकी सारा कीमती सामान सुरक्षित है। सीसीटीवी जांचने पर पता चला कि कार काॅलोनी से बाहर नहीं गई है। शिकायकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोसी का बेटा अमित कभी-कभार काॅलोनी में आता है। उसने कई लोगों के पैसे देने हैं। अमित नौ अगस्त को यहां आने पर कार चोरी होने के बाद से साथी संग काॅलोनी में नहीं है। रविवार को सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी हुई कार दो लोग नंबर प्लेट उतारकर काॅलोनी से बाहर ले गए। शिकायकर्ता ने संदेह जताया कि अमित ने साथी संग मिलकर चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमित और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed