{"_id":"576d2d3a4f1c1bd532b48a0e","slug":"car-fell-down-from-bridge-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार कार पुल से लुढ़की, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार कार पुल से लुढ़की, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 24 Jun 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
पुल से नीचे खड्ड में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना-मैहतपुर एक्सप्रेस हाईवे पर रक्कड़ कॉलोनी में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 रोगी वाहन ऊना की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से ऊना की ओर आ रही एक कार रक्कड़ कॉलोनी के समीप अचानक पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार मोनिका (26), माया देवी (55), भारती (31) और दीनानाथ (64) निवासी मंडी को गंभीर चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी विवेक और पायलट कुलवीर की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन