फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car driver who fled after Patehad road accident arrested, granted bail by court

Una News: पतेहड़ सड़क हादसे के बाद भागा कार चालक गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Sun, 06 Apr 2025 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Car driver who fled after Patehad road accident arrested, granted bail by court
यूपी के दोनों युवकों को पीजीआई में नहीं मिली जगह
विज्ञापन

परिजन यूपी में उपचार के लिए हुए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। पतेहड़ में शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन अस्पताल में स्थान न मिलने के कारण उनके परिजन उन्हें उत्तर प्रदेश के ही अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। घायलों की पहचान सद्दाम और मुजाहिद वेग निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनमें से मुजाहिद को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें चंडीगढ़ ले गए लेकिन जगह न मिलने पर परिजन युवकों को अपने गृह राज्य स्थित अस्पताल ले गए। इस मामले में तेज रफ्तार कार के चालक की पहचान उपमंडल अंब के डुहकी के रहने वाले 20 वर्षीय ध्रुव के रूप में हुई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हादसे के संबंध में थाना अंब में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में कटोहड़ कलां निवासी उर्मिला देवी और उनकी पुत्री सुजाता भी घायल हुई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। डीएसपी अंब वसुधा सूद का कहना है कि इस हादसे में फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और काेर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed