{"_id":"61817ebfac5d3203c66f720e","slug":"campus-interview-on-8-november-una-news-sml3891785160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई नैहरियां में आठ नवंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई नैहरियां में आठ नवंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। वाहन निर्माता अशोक लेलैंड आईटीआई चिंतपूर्णी स्थित नैहरियां में आठ नवंबर को कैंपस साक्षात्कार करवाएगी। एसोसिएट ट्रेनी के लगभग 100 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एचआर विभाग के सहायक प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि चयन होने पर इन युवाओं को एसोसिएट ट्रेनी के तौर पर रखा जाएगा। इन्हें बीस हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
मासिक वेतन के अलावा उनका खाना, रहना, फ्लाइट टिकट और वीजा इंश्योरेंस निशुल्क रहेगा। साक्षात्कार में वेल्डर, ऑटोमोबाइल पेंटर, फिटर और ऑटो इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षित और अनुभव प्राप्त युवाओं का चयन किया जाएगा। युवा किसी सरकारी या निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एक वर्षीय या दो वर्षीय एनसीवीटी कोर्स पास किए होने चाहिए। इसके लिए उनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में आने वाले युवाओं के पास अपने वैध पासपोर्ट के अगले और पिछले पृष्ठ की रंगीन कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो विद व्हाइट बैकग्राउंड, सभी शैक्षणिक और तकनीकी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। आईटीआई नैहरियां की प्रधानाचार्य नीरज कुमारी ने बताया कि आठ नवंबर को संस्थान में कैंपस इंटरव्यू होगा। संवाद