फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   camp

उद्योगों में प्रशिक्षण के लिए स्टाइपेंड का प्रावधान : डीसी

Tue, 15 Oct 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
camp
ऊना। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत शिक्षुता प्रशिक्षण पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के समापन अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीसी संदीप कुमार ने की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत नियोक्ताओं को अपने उपक्रमों में आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान है। इसके तहत प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले स्टाइपेंड का 25 प्रतिशत (अधिकतम 1500 रुपये प्रतिमाह) केंद्र सरकार नियोक्ता को देती है। उन्होंने कहा कि आईटीआई से विभिन्न ट्रेडस में शिक्षा ग्रहण करने से प्रशिक्षु को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। इससे उन्हें यंत्रों के समुचित प्रयोग, सुरक्षा उपायों, किसी समस्या का समाधान करने और संचार कौशल को विकसित करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्रशिक्षु को स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका कमाने में मदद मिलती है। आईटीआई के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि संस्थान की ओर से एक से 15 अक्तूबर तक प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागी प्रशिक्षुओं और नियोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के तहत इच्छुक औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा ऐसी इकाइयां जहां यह योजना पहले से ही क्रियाशील है, उनके दावों को पारित किया गया। योजना के कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला ऊना में अब तक सरकारी और निजी क्षेत्र के 58 नियोक्ताओं द्वारा पंजीकरण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियोक्ताओं से 111 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी के पास 22, ल्यूमिनस पावर टेक्नोजिज प्राइवेट लिमिटिड के पास 17, नेस्ले इंडिया लिमिटिड के पास 16 और स्विस गार्नियर लाइफ साइंसिंस के पास 13 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षुता सलाहकार एवं निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश शुभकरण सिंह, सहायक निदेशक ललित शर्मा और उपनिदेशक देवेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed