{"_id":"6919b9c64738553a6b0eff62","slug":"buses-do-not-run-on-sundays-passengers-are-being-fleeced-by-expensive-taxis-una-news-c-93-1-mrt1064-172225-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रविवार को नहीं चलती बसें, महंगी टैक्सियों में लुट रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रविवार को नहीं चलती बसें, महंगी टैक्सियों में लुट रहे मुसाफिर
विज्ञापन
विभाग का दावा : सवारियां कम होने के चलते नहीं चलाई जा रही बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले के कई ग्रामीण रूटों पर रविवार की छुट्टी के कारण एचआरटीसी और निजी बसों की आवाजाही बंद रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। लोकल रूटों पर बसें न चलने के कारण यात्रियों को महंगी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा, खासकर बाहरी राज्यों से आने वालों को ज्यादा परेशानी हुई। ऊना, गगरेट, बंगाणा सहित कई बस अड्डों पर यात्री भटकते रहे। हालांकि चंडीगढ़, दिल्ली, कुल्लू-मनाली और पंजाब के लंबी दूरी वाले रूट सामान्य रूप से चलते रहे। रविवार को ऊना डिपो के 20 ग्रामीण रूट स्थगित रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिन रूटों पर सवारियां कम रहती हैं, वहीं बसों का संचालन रोका जाता है ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
रविवार को सवारियां कम होने के कारण कुछ ग्रामीण रूट स्थगित किए गए। लंबी दूरी की बसें नियमित चल रही हैं। सोमवार से सभी रूट पहले की तरह संचालित होंगे। यात्रियों की सुरक्षा को निगम गंभीरता से लेता है।
-संदीप राणा, अड्डा प्रभारी, ऊना