फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   B.Sc. Medical and Non-Medical classes will start in Haroli College

Una News: हरोली कॉलेज में शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं

Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. Medical and Non-Medical classes will start in Haroli College
इस सत्र से बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है तथा शिक्षा सचिव ने निदेशक उच्च शिक्षा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डढवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय की शुरुआत से अब विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई की उच्च स्तरीय व्यवस्था मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रो. डढवाल ने जानकारी दी कि कॉलेज में इस सत्र से बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जा रहे हैं, जिनमें 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एमकॉम, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए राजनीतिक विज्ञान और एमए इतिहास जैसे पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। प्रत्येक में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी। कॉलेज में बीए और बीकॉम की कक्षाएं पहले से ही संचालित हो रही हैं। लगभग 16 करोड़ की लागत से बन रहा नया कॉलेज भवन अब पूर्णता की ओर है, जिसमें इस सत्र से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

कॉलेज में नए कोर्सों की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed