फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brother-in-law's brother-in-law beat him up along with the young man, case registered

Una News: जीजा की साले ने युवक संग मिलकर की पिटाई, केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's brother-in-law beat him up along with the young man, case registered
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते एक गांव में ससुराल पहुंचे जीजा को उसके साले ने अपने साथी युवक संग मिलकर पीट डाला। पुलिस ने शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार निवासी गांव अमनेड़ डाकघर भरठयाण तहसील व जिला हमीरपुर ने बंगाणा पुलिस थाना को मारपीट की शिकायत दी है। शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसका साला गोगी व एक अन्य लड़के ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसकी पत्नी करीब एक माह से अपने मायके आई हुई है। शुक्रवार को जब वह अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया, तो ससुराल में पहुंचने पर इसके साले गोगी और एक अन्य लड़के ने इसके साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में इसे खासी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बंगाणा पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed