{"_id":"6a465b99588a99b59706ffff","slug":"bread-laden-jeep-stolen-plunges-into-a-ditch-while-fleeing-accused-escape-una-news-c-93-1-ssml1048-197187-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ब्रेड से लदी जीप चोरी, भागते समय खाई में गिरी<bha>;<\/bha> आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ब्रेड से लदी जीप चोरी, भागते समय खाई में गिरी<bha>;</bha> आरोपी भागे
Fri, 03 Jul 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां में पलटा ट्राला। स्रोत : जागरूक पाठक
ऊना। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ने से लोगों में चिंता का माहौल है। एक दिन पहले दो भैंसें चोरी होने की घटना के बाद अब वीरवार को अजनोली क्षेत्र से ब्रेड से लदी एक जीप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर वाहन लेकर भाग तो गए लेकिन भागने के दौरान थानाकलां के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेड से लदी जीप अजनोली क्षेत्र से चोरी हुई थी। चोरी के बाद आरोपी वाहन को तेज गति से लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान थानाकलां के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और नीचे खाई में जा गिरा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि ब्रेड से लदी जीप चोरी और दो भैंसें चोरी होने के दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।