{"_id":"57b84ce54f1c1b29156ec968","slug":"boy-swallowed-poision-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नशे की लत
- फोटो : डेमो फोटो
क्षेत्र के गांव त्यूड़ी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक त्यूड़ी निवासी रवि (23) ने शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने तुरंत पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया। युवक ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से निगला, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन