फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Body of a 48-year-old man from Punjab found hanging from a tree

Una News: पेड़ से लटका मिला पंजाब के 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of a 48-year-old man from Punjab found hanging from a tree
कबाड़ इकट्ठा करने वाले लोगों ने जंगल में देखा शव
विज्ञापन

10 मार्च को बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेला में आया था मनजीत
हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। ग्राम पंचायत ज्वार के वार्ड-7 में लंबा सैल के निकट नेशनल हाईवे के किनारे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र करनैल सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 आनंदपुर मोहल्ला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक की पेंट की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फोन स्विच ऑफ था। फोन के आधार पर उसके परिजनों से बात करने के बाद पता चला है कि मनजीत सिंह 10 मार्च को बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेला में आया था। उसकी 12 मार्च तक अपने परिजनों के साथ बात हुई थी और उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ चल रहा था। बुधवार दोपहर कबाड़ इकट्ठा करने वाले कुछ लोग जंगल में कबाड़ को इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के किनारे जंगल में उन्होंने पेड़ से लटका शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रधान को दी और प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना अंब को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मफलर के साथ शव पेड़ के साथ लटका हुआ था। आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा जांच के बाद हो पाएगा। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed