फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Board should be formed for Scheduled Caste and Tribe Development Corporation soon

Una News: अनुसूचित जाति और जनजाति विकास निगम के लिए शीघ्र हो बोर्ड का गठन

Tue, 10 Jun 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Board should be formed for Scheduled Caste and Tribe Development Corporation soon
अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला गुरु रविदास महासभा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन






तेलंगाना की तर्ज पर एससी-एसटी विकास निधि के लिए विशेष अधिनियम लाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से मंगलवार को गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा।

मुख्य मांगों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के लिए शीघ्र बोर्ड का गठन करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक दक्षता के लिए बजटीय संसाधनों में बढ़ोतरी और जनसंख्या के अनुपात में विशेष बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने का आग्रह शामिल रहा। प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना मॉडल के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में भी एससी-एसटी विकास निधि के लिए विशेष अधिनियम लाए जाने की मांग की, जिससे राज्य के कुल बजट का 33 प्रतिशत अनुसूचित वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उन्हें राज्य में सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक करार दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोग इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा एवं अधिवक्ता विजय डोगरा, सदस्य सचिव विनय मोदी उपस्थित रहे। प्रतिनिधंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया के साथ श्री गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारी हरि राम हीर, ऊना महासभा की अध्यक्ष शकुंतला संधू , रिटायर्ड तहसीलदार बलदेव, खंड इकाई कांगड़ा के अध्यक्ष कमल सरोच, उपाध्यक्ष प्रताप व अन्य सदस्य साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed