{"_id":"6a5bd16a0d9a27bf8605f327","slug":"blood-component-separation-machine-could-not-be-installed-at-the-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-199060-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं लग पाई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं लग पाई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन
Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले में डेंगू सहित मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आज तक ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि किसी मरीज के प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं तो उसे समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाना अस्पताल के लिए चुनौती बन जाता है। गंभीर मरीजों को कई बार दूसरे जिलों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। हालांकि जिले में अभी डेंगू से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।
जिले में सरकारी स्तर पर ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को गंभीर हालत में बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद मशीन स्थापित करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू के गंभीर मरीजों में प्लेटलेट्स का स्तर तेजी से कम हो सकता है। ऐसे मरीजों के उपचार के लिए ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन बेहद जरूरी होती है। यह मशीन एक यूनिट रक्त से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और अन्य रक्त घटकों को अलग कर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराने में मदद करती है। इसके अभाव में मरीजों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी आती है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ब्लड बैंक संचालित है लेकिन कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण पूरे रक्त का ही उपयोग करना पड़ता है। जबकि मशीन होने पर एक यूनिट रक्त से कई मरीजों को अलग-अलग रक्त घटकों का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
जिला के सबसे बड़े अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होनी चाहिए। अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन होना बेहद जरूरी है। इस पर विभाग व सरकार को जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए।
-नवदीप कश्यप, पूर्व पार्षद
क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित होनी चाहिए। इस समस्या पर कई बार मांग उठाई जा चुकी है। विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है।
-जीआर वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम
क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। इस पर विभाग के स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना