फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP's Halla Bol protest in Una, demand to send Pakistanis back

Una News: ऊना में भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन, पाकिस्तानियों को वापस भेजने की मांग

Tue, 06 May 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 May 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
BJP's Halla Bol protest in Una, demand to send Pakistanis back
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और जिला भाजपा ऊना के पदाधिकारी। -संवाद
ऊना। जिला भाजपा ऊना ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की जांच न करने के मामला को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानियों हिमाचल छोड़ो और प्रदेश सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ऊना से लघु सचिवालय तक रोष रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। राकेश पठानिया ने आरोप लगाया कि जहां देशभर में केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें देश से निकाला जा रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन

यह हैरानी की बात है कि राज्य में न तो कोई पहचान अभियान चला है, न ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस या खुफिया एजेंसियों ने कोई कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में अब तक पांच लाख पाकिस्तानियों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि हिमाचल प्रदेश से एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी भारत में धर्म पूछकर हत्याएं कर रहे हैं। यह देश में हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की साजिश है। हिमाचल में कौन कहां रेहड़ी-फड़ी की आड़ में घुसपैठ करके बैठा है, कोई नहीं जानता। ऐसे में यह मुद्दा केवल घुसपैठ नहीं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा से भी जुड़ा है।
पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने बलिदानियों के परिवारों को एक माह में नौकरी दी, लेकिन कांग्रेस सरकार सेना और बलिदानियों के योगदान को भूल चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अपेक्षा जताई कि वे हमीरपुर से सटे ऊना जिले में इस संवेदनशील मुद्दे पर विशेष सतर्कता बरतें।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर, प्रो. राम कुमार, सुशील कालिया, बलराम बबलू, राहुल देव शर्मा, गौरव राणा, अनूप शर्मा, संतोष सैनी, सीमा दत्ता, सुषमा ठाकुर, विनय शर्मा, देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने प्रदेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और जिला भाजपा ऊना के पदाधिकारी। -संवाद

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और जिला भाजपा ऊना के पदाधिकारी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed