फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP Yuva Morcha Una appoints 10 new Mandal presidents

Una News: भाजपा युवा मोर्चा ऊना ने 10 नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए

Sat, 15 Nov 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha Una appoints 10 new Mandal presidents
युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम : रजत राणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना युवा मोर्चा ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम उठाया है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत राणा ने जिला ऊना के विभिन्न मंडलों में 10 नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन की सलाह से की गई हैं, जिनका उद्देश्य युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाना है। रजत राणा ने बताया कि संगठन निरंतर विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है और युवा मोर्चा की नई टीम इस अभियान को और गति देगी। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे तथा भाजपा की विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्रभावना को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हरोली बीत से अरुण बिष्ट, हरोली खास से अमित कटवाल, ऊना मंडल से साहिल बाली, बसदेहड़ा से हरजीत सिंह खंडू, गगरेट से अंकुर जसवाल, दौलतपुर से सुमित कुमार, कुटलैहड़ से नीरज परमार, डेरा बाबा रुद्रानंद (नारी क्षेत्र) से विंदर राणा, लोअर चिंतपूर्णी से हर्ष चौधरी, अपर चिंतपूर्णी से साहिल शर्मा चुने गए। रजत राणा ने सभी नए नियुक्त मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा मोर्चा की यह नई टीम ऊना जिले में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed