फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bjp

दिल्ली की जनता करेगी सही फैसला : धूमल

Mon, 03 Feb 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
bjp
ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाकर विकास के नए अध्याय को शुरू करेगी।
विज्ञापन

प्रेम कुमार धूमल सोमवार देर शाम ऊना पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रेम कुमार धूमल मंगलवार को राष्ट्रीय संत बाबा बाल आश्रम में शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता ने पिछले 5 साल अव्यवस्था का माहौल देखा है। लड़ाई-झगड़ा, धरने देखे और विकास पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर विश्वास करती है। जनता को यकीन है कि यह नेतृत्व दिल्ली की समस्याओं को हल करेगा। दिल्ली अन्य राज्यों की तर्ज पर विकास में आगे छलांग लगाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विकास पर अपनी बात को साफ नहीं कर पा रहे हैं। राष्ट्रवाद पर उनका स्टैंड साफ नहीं है। धूमल ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग इस देश का भविष्य नहीं हो सकता। जनता भारत को मजबूत होता देख रही है और मात्र विरोध के लिए कुछ राजनीतिक दल राष्ट्र विरोधियों के साथ मिलने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, पूर्व महामंत्री यशपाल राणा, भाजपा नेता अमृत भारद्वाज, भाजपा अध्यक्ष कुटलैहड़ मास्टर तरसेम, राज कुमार पठानिया, युवा नेता धर्मेंद्र राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed