फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP's two-day training camp concluded at Thanakalan Panchayat

ग्राम सभा से विस की ओर नारे के तहत होगा मिशन रिपीट : धूमल

Mon, 08 Mar 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP's two-day training camp concluded at Thanakalan Panchayat
थानाकलां में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कार्यकर? - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। भाजपा 2022 में ग्राम सभा से विधानसभा की ओर नारे से भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के थानाकलां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं कही।
विज्ञापन

धूमल ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और भाजपा के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में जनता ने भाजपा सरकार को भरपूर समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का अथाह विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। उस वक्त किसी को मालूम नहीं था कि संघ के लोग ही आगे चलकर एक दिन देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएंगे। इतिहास को कभी भी किसी को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 2022 में नए नारे के मुताबिक ग्राम सभा से विस की ओर मिशन रिपीट के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत, विजय शर्मा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ. बलवंत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed