फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bjp leadermeeting with member

नगर परिषद ऊना मॉडल बनाने को किया जाएगा काम: सत्ती

Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
bjp leadermeeting with member
ऊना में पार्षदों के साथ बैठक करते छठे वित आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सती - फोटो : Una
नगर परिषद ऊना को मॉडल बनाएंगे : सत्ती
विज्ञापन

ऊना। छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि नगर परिषद ऊना को मॉडल बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते बेहतर परिणाम आया है। पांच वर्ष के बाद नगर परिषद पर पुन: भाजपा की टीम रहेगी। सत्ती शुक्रवार को नगर परिषद ऊना के जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने प्रदेश सरकार के जनहित कार्यों पर मुहर लगाई है। पंचायत चुनाव में भी जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आगे लाने का मन बना लिया है। ऊना सदर विस क्षेत्र की पंचायतों, बीडीसी और जिला परिषद में भी बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ऊना, मैहतपुर बसदेहड़ा और संतोषगढ़ में बेहतर नतीजे आएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में शहरों को विकसित करने के लिए बेहतर काम करें और लोगों की सुविधा में इजाफा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को करवाने और सरकार की नीतियों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस चुनाव में प्रत्याशी तक नहीं मिले और जनता ने सुपड़ा साफ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल गेगी, सुमित शर्मा, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, मोती लाल कपिला, जनक राज खंचाजी, विनोद पुरी, उर्मिला चौधरी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, ममता कश्यप, पवन कपिला, मोनिका सिंह, बलविंद्र नथू, सीमा दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed